Uncategorized
Trending

रक्तदान कर जीवन बचाने में सहयोग कर सकते हैं, डॉक्टर राजकमल यादव,58रक्त दाताओं ने रक्तदान किया

लायंस क्लबअग्रवाल मंडी मंडल 321 C1 एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में मानव जीवन की रक्षा हेतु रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला अधिकारी बागपत माननीय डॉ राजकमल यादव ने फीता काटकर किया

बागपत(विनीत कौशिक)। लायंस क्लबअग्रवाल मंडी मंडल 321 C1 एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में मानव जीवन की रक्षा हेतु रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला अधिकारी बागपत माननीय डॉ राजकमल यादव ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर आपने कहा कि रक्तदान करके हम जीवन बचाने में सहयोग कर सकते हैं सभी को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान अवश्य करना चाहिए इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष लायन एम एस जससर ने कहा कि सारे विश्व में 24 घंटे लायंस सेवा कार्य करते हैं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक सराहनीय एवं अमूल्य कार्य कर रहा है इसका प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने करते ने बताया लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का 110 वां रक्तदान शिविर है अब तक हम 10,000 से ज्यादा यूनिट रक्तदान कर सके हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय *सूरज पाल गुर्जर जी ने कहा अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी विगत वर्षों से अतुलनीय सेवा कार्य कर रहा है सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा हम सबका दायित्व है कि मानव जीवन के प्राणों को बचाने के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान अवश्य करें कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयन संदीप अग्रवाल ने की इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाली लॉयन डॉक्टर रुचि गुप्ता को मंडल अध्यक्ष द्वारा भेजे गए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से एवं पगड़ी पहनाकर पटका पहनाकर जिला अधिकारी बागपत द्वारा सम्मानित किया । गया कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन डॉक्टर विनोद कुमार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ कमला अग्रवाल जॉन चेयरमैन दीपक गोयल डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मूलचंद जीने भी शुभकामनाएं प्रदान की क्लब के सचिव लायन पंकज गुप्ता ने बताया जिला संयुक्त अस्पताल के रक्त कोष प्रभारी डॉक्टर रवि कांत शुक्ला के नेतृत्व में के पी भारती योगेश कुमार योगेश धामा अमित कुमार परवीन धीरज कुमार एवं श्रीमती प्रीति वर्मा ने 58 रक्त दाताओं का रक्तदान लेकर सहयोग किया इस अवसर पर सर्वोदय अस्पताल अग्रवाल मंडी टटीरी की रक्त बैंक की टीम ने डॉक्टर श्याम पावा के नेतृत्व में सहयोग किया इस अवसर पर लायन अनिल गांधी आशुतोष मित्तल अतुल जिंदल डॉ रामलाल अजय मित्तल मनोज मित्तल अंकित जिंदल विभोर जिंदल व्यापार संघ बागपत के अध्यक्ष मनोज गोयल अग्रवाल ने पत्नी के साथ रक्तदान किया समाज के बागपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता अंकुश जैन एवं युवा नेता खुराना जी अनेक शिक्षा विद एडवोकेट किसान नेता आर्य भूषण आर्य ने सपत्नी रक्त दान किया कार्यक्रम में श्रीमती रुकमणी देवी अमित गुप्ता रक्तदान किया और साथ ही साथ मुफ्ती शाह आलम की टीम टीम ने रक्तदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button