Uncategorized
Trending

रंछाड़ के जंगल मे कुएं में गिरा तेंदुआ

बिनौली: रंछाड़ गांव के जंगल में एक नलकूप के पास बने कुएं में तेंदुआ गिर गया। सोमवार सुबह नलकूप स्वामी द्वारा गांव में सूचना दिए जाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घंटों बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन भारी भीड़ के चलते नही निकाला जा सका।
रंछाड़ गांव निवासी रणबीर पुत्र रघुबीर के नलकूप के बाहर एक कुंआ है। जिसमे शनिवार रात एक तेंदुआ गिर गया। सुबह खेतों पर गए किसानों ने कुंए से आवाज सुनकर झांककर देखा तो उसमें तेंदुआ देखकर होश उड़ गए। किसानों ने गांव में जाकर सूचना दी तो ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटों बाद वन रेंजर बडौत रविकांत चौधरी वनकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब ग्यारह बजे डीएफओ हेमंत सेठ भी पहुंच गए। वन विभाग की मुजफ्फरनगर व मेरठ से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। पशु चिकित्सकों की टीम भी बुलाई गई।
पहले एक पिंजरा मंगाया गया जिसकी हालत ठीक मिलने पर दूसरा पिंजरा मंगाया गया। दोपहर में तेंदुए को पानी पिलाने के बाल्टी कुएं में डाली गई। जनपद भर के वनकर्मियों व अधिकारियों की फौज दिन भर कवायद में जुटी रही, लेकिन फिर भी देर शाम तक तेंदुए को बाहर नही निकाला जा सका। इस दौरान वनकर्मियों से कुएं के आसपास के क्षेत्र को रस्सी बांधकर कवर कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button