योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेशवासियों को मिलेगी ये सुविधा, नहीं लगाने पड़ेंगे बिजली विभाग के चक्कर

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब बिजली लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यह नई सुविधा शुरू की है, जिसके बाद अब उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करके अपनी बिजली लोड बढ़वा सकेंगे।
UPPCL के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को डिजिटल यूपी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस नई डिजिटल सुविधा से उपभोक्ताओं को तेजी, स्पष्टता और समय पर सेवा मिलेगी। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।


वेबसाइट पर “लोड परिवर्तन अनुरोध” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद, अपनी उपभोक्ता संख्या दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
इसके साथ ही, उपभोक्ता आवेदन की स्थिति को भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।



