टॉप न्यूज़

यूपी में रोडवेज से सफर करना हुआ महंगा, किराया बढ़ा, नई दरें रात 12 बजे से लागू

लखनऊ। अब रोडवेज से सफर करना यूपी के लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। परिवहन निगम ने रोडवेज की बसों के किराए में 25 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद से साधारण बस का किराया एक रुपये 30 पैसे प्रति किमी प्रति व्यक्ति के हिसाब से किया गया है। नई दरें सोमवार रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगी।

इस संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू ने सोमवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया। लगभग एक सप्‍ताह पहले राज्‍य परिवहन निगम प्राधिकरण की बैठक में इसके प्रस्‍ताव पर मुहर लगी थी।

किराए में इस वृद्धि के बाद साधरण बस सेवा का किराया प्रति यात्री प्रति किलोमीटर होगा-1.30 रुपये, जनरथ 3X2 का किराया-1.63 रुपये, जनरथ 2×2 का नया किराया- 1.93 रुपये प्रति किलोमीटर, एसी स्‍लीपर का किराया- 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर, हाई एंड वॉल्‍वो/स्‍कैनिया का किराया- 2.86 रुपये प्रति किलोमीटर होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button