uttar pradesh

यूपी में अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन, बीते छह दिनों में 82 मदरसे बंद; 350 से ज्यादा ध्वस्त

नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक स्तर पर अवैध मदरसों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ व्यापक अभियान निरंतर जारी है। सरकार के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कब्जों को चिन्हित किया। इन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीते छह दिनों में 82 अवैध मदरसे बंद करवाए गए हैं और 350 से ज्यादा अवैध कब्जों को भी ध्वस्त किया गया है।

20 मदरसे पाए गए मानक विहीन 
जानकारी के मुताबिक, बहराइच में तहसील नानपारा और तहसील मिहींपुरवा में  अतिक्रमण हटाए गए हैं। इस तरह अब तक यहां कुल 135 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। सिद्धार्थनगर में कुल 17 अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। इसमें 3 मस्जिदें और 14 मदरसे शामिल हैं। पीलीभीत और महराजगंज में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। वहीं, बलरामपुर में 8 मदरसों को नोटिस दिया गया है। तीन मजारों से अवैध कब्जा हटा लिया गया है और पांच को नोटिस दिया गया है। कुल 16 अतिक्रमण चिह्नित कर तीन पर कार्रवाई की जा चुकी है। एक स्थान पर ईदगाह बनी है, जिस पर कार्रवाई होनी है। निरीक्षण में अब तक कुल 20 मदरसे मानक विहीन पाए गए।

श्रावस्ती में अवैध मदरसों को किया सील 
श्रावस्ती में अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया। अब तक कुल 41 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। नेपाल बॉर्डर के 15 किलोमीटर के दायरे में आठ और अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। इस तरह के 139 कब्जे गिराए जा चुके हैं। ग्राम भरथा, रोशनगढ़, परगना व तहसील भिनगा में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को भी ध्वस्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button