uttar pradesh

यूपी: ताइक्वांडो खिलाड़ी की पड़ोसी ने तलवार से काट डाली गर्दन

मामला थाना गौराबादशाहुपर इलाके के गांव कबीरूद्दीन का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ छोटू पुत्र रामजीत के तौर पर हुई है।

यूपीके जौनपुर में एक ताइक्वांडो खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। मामला थाना गौराबादशाहुपर इलाके के गांव कबीरूद्दीन का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ छोटू पुत्र रामजीत के तौर पर हुई है। मृतक माता-पिता की इकलौती संतान थी। हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। हत्या की सूचना के बाद एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, केराकत के सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गांव में तनाव का माहौल है। जिसके बाद बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।

हमले में अनुराग का सिर धड़ से अलग हो गया। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिजनों का आरोप है कि युवक को दौड़ाकर तलवार से हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के अनुसार दोनों पक्षों में 40 वर्षों से चल रहे जमीन विवाद में रमेश व लालता ने युवक पर हमला किया। कबीरूद्दीनपुर गांव जनपद मुख्यालय से सिर्फ 7 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, हत्या के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी कमजोर व निष्क्रिय हो रही है। अपराधी उतने ही ताकतवर और सक्रिय हो रहे हैं। जो सही नहीं है।

बताया जा रहा है कि अनुराग अपने घर के बाहर खड़े होकर ब्रश कर रहा था। तभी आरोपियों ने हमला किया। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हत्यारों की तलाश में यूपी पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं। एसपी का दावा है कि जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button