uttar pradesh

यूपी के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 दिनों में करवट लेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश में अब मौसम करवट लेने लगा है। दिन में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि, रात में अभी भी मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है। प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले बारिश कम होने की संभावना है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जानिए 8 मई को मौसम विभाग ने किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज संत रविदास नगर, सहारनपुर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, जालौन, कौशांबी, आजमगढ़, गाजीपुर, बागपत, मेरठ, प्रयागराज, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

इसके अलावा, यहां पर हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। बारिश में कमी आने की वजह से आने वाले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

बीते दिन कितना रहा तापमान

बीते 24 घंटों की बात करें, तो बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रयागराज में 40.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 40 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बीएचयू में 39.2 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस, उरई में 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। इसके अलावा, फुरसत गंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। बारिश में कमी के कारण एक बार फिर से बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button