
हिसार। आज का युवा देश प्रदेश का भविष्य होता ही है साथ ही युवा नए आयाम स्थापित करने में सक्षम होता है। इसलिए युवाओं में छिपी प्रतिभा को दबाना नहीं चाहिए बल्कि उसे उजागर करना चाहिए और युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उक्त वक्तव्य विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव हरीष वर्मा ने निकटवर्ती गांव ढाणी गारण में उनके सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
सम्मान समरोह से पूर्व नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव हरीष वर्मा को युवाओं व गांव वासियों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। हरीष वर्मा ने गांव के युवाओं को जो खेलों में रुचि रखते हैं, उन्हें अपने संदेश में कहा कि युवाओं को पढ़ाई व अपने अन्य कार्यों के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से फिट रखते हैं बल्कि आज के दौर में ये करियर को भी ऊंचाईयों को पहुंचा देते हैं। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलते हुए अपना भविष्य सुनहरा बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को खेल किट भेंट की। हरीष वर्मा ने खिलाडिय़ों को आश्वासन दिया कि जब भी गांव के खिलाडिय़ों को किसी भी खेल से संबंधित किट की उनकी उम्र के अनुसार जरूरत हो वे खेल की किट उपलब्ध करवाते रहेंगे। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरुक करते हुए सनातन संस्कृति को अपने जीवन में धारण के साथ-साथ उसकी रक्षा के लिए जोश भरा।
इस अवसर पर जिला पार्षद वार्ड नं. 20 महंत दर्शनगिरी, बीडीसी प्रतिनिधि जसबीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रोहताश दुग्गल, पूर्व सरपंच रामेश्वर, पूर्व सरपंच रामपाल, ठेकेदार रामनिवास, बनवारी लाल गिल, वासुदेव शर्मा, पंच सोनु, डॉ. रामकुमार, मा. जिले सिंह, रविंद्र सिंह, मोहनलाल, मा. छोटूराम, भलनलाल, चन्द्रभान, कर्मबीर, सुनील गारण व गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति व सभ खिलाडिय़ों की मौजूदगी रही।



