crimeराज्य
Trending

युवक गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के हत्थे चढ़ा, कराया अस्पताल मे भर्ती

गेस्ट हाउस के मालिक के साथ मारपीट एवं फायरिंग करने तथा गेस्ट हाउस के लोगों के एक युवक को पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया हैं।

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के अटलबंद थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा एक गेस्ट हाउस के मालिक के साथ मारपीट एवं फायरिंग करने तथा गेस्ट हाउस के लोगों के एक युवक को पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक का केंद्रीय बस स्टैंड के खादी ग्रामोद्योग के पास स्थित एक गेस्ट हाउस के मालिक राजेंद्र से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था और कुलदीप इस झगड़े का हिसाब चुकाने के लिए अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आया था और आते ही उसने गेस्टहाउस पर मारपीट शुरू कर फायर कर दिया लेकिन हवाई फायर होते ही कुलदीप के साथी उसे छोड़कर भाग गए और कुलदीप गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के हत्थे चढ़ गया।
कुलदीप की पिटाई होने पर वह गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे बाद में सड़क पर पटक दिया गया। मौके पर पुलिस घायल कुलदीप को आरबीएम अस्पताल मे भर्ती कराया। पुलिस ने युवक से लोडेड तमंचा भी बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button