देश-विदेश

‘युद्ध रोककर लाखों जिंदगियां बचाई’, ट्रंप ने फिर लिया भारत-PAK सीजफायर का क्रेडिट, असीम मुनीर की तारीफ में पढ़ें कसीदे

अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर भारत और पाकिस्ता के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट खुद को देते नजर आए। जब से दोनों देशों के बीच संघर्षविराम हुआ है, तब से ट्रंप ने कई बार इसका श्रेय खुद को देने की कोशिश की, जबकि भारत की ओर से उनके दावों को लगातार खारिज किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने ये युद्ध रोककर लाखों लोगों की जान बचाई। इस दौरान ट्रंप ने 2 दिन के अंदर दूसरी बार पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की भी तारीफ की है।

‘युद्ध बहुत बुरा होने वाला था’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था। मैंने उन दोनों को फोन किया। उन्होंने 7 विमान मार गिराए थे। मैंने कहा, अगर आप ऐसा करेंगे तो कोई व्यापार नहीं होगा, और मैंने युद्ध रोक दिया। यह चार दिनों तक चलता रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल यहां थे, जो पाकिस्तान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। उन्होंने हमारे साथ आए लोगों के एक समूह से कहा कि इस व्यक्ति ने लाखों लोगों की जान बचाई और युद्ध को बढ़ने से रोका। यह युद्ध बहुत बुरा होने वाला था।

‘मुझे उनका तरीका पसंद आया’

ट्रंप ने कहा कि ये सब सुनकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा था। उनके इस बात के कहने का तरीका मुझे काफी पसंद आया। सबसे अच्छी बात ये थी कि हमने बहुत सारी जानें बचाईं।

ट्रंप को पसंद आई पाकिस्तान की चापलूसी 

ट्रंप का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में व्हाइट हाउस में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ अमीर मुनीर से मुलाकात की। इस वक्त डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान पर ज्यादा मेहरबान हो रहे हैं। वजह साफ है कि पाकिस्तान उनकी चापलूसी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। भारत-पाक में हुए सीजफायर का क्रेडिट वो उन्हें दे रहा था। इतना ही नहीं पाक की ओर से तो उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की भी मांग की जा रही है।

वहीं, इससे पहले UNGA में दिए अपने भाषण में शहबाज ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मनगढ़त दावे करते हुए ट्रंप को Man of Peace बताया था और संयुक्त राष्ट्र के मंच से उन्हें नोबेल पुरस्कार देने की मांग कर दी थी। दूसरी ओर भारत की ओर से लगातार ट्रंप के दावे को लगातार खारिज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button