
बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति बागपत के महासचिव एड गजेंद्र सिंह द्वारा बताया कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला। 26 जुलाई वर्ष 1999 के दिन उसका अंत हुआ। युद्ध में भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतू यह दिवस मनाया जाता है। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति बागपत के सौजन्य से सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व सैनिक सेवा समिति छपरोली में शहीद कुलदीप सिंह खोखर की प्रतिमा पर उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके बलिदान को याद करते हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी अमर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की बधाई दी। छपरौली में इस कार्यक्रम में जयप्रकाश, सत्येंद्र कुमार,उपेंद्र ,ब्लॉक अध्यक्ष सतवीर, हरबीर ,संजय, लोकेंद्र, विजय, सुभाष ,सुनील व जितेंद्र उपस्थित रहे। पिलाना ब्लॉक के सैनिक ग्राम ढिकोली में सैनिक भवन पर ब्लॉक उपाध्यक्ष कैप्टन निरंजन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक पिलाना की ओर से मोमबत्ती जलाकर, शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी अमर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर नरेश ढाका, मुकेश ढाका, तेजपाल ढाका, राजू ढाका ओमपाल ढाका, अरविंद ढाका व यशवीर ढाका आदि थे।


