Accident
Trending
यात्री बस में आग, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मालनपुर में बस में आगजनी की घटना को लेकर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिये है।

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मालनपुर में बस में आगजनी की घटना को लेकर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिये है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भिण्ड के मालनपुर में नेशलन हाईवे पर कल दोपहर स्लीपर कोच की बस में अचानक आग लग गयी। बस में सवार सभी यात्री सामान को छोड़कर भागे। यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। दो बाइक भी बस की छत पर पार्सल के तौर पर रखी गई थी वह भी नष्ट हो गईं।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने इस मामले में परिवहन विभाग से जांच रिपोर्ट मांगी है। बस मालिक को इस संदर्भ में परिवहन कार्यालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है। साथ ही ग्रीष्म कालीन सुरक्षित बस परिवहन के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है।




