देश

यह 20 साल पुराना मामला, कोई सबूत नहीं, ED की चार्जशीट पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बीच उनके बहनोई और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि लोगों को कांग्रेस नेता द्वारा की गई कड़ी मेहनत को समझना चाहिए, अन्यथा भाजपा गलत तरीके से चुनाव जीतती रहेगी। वहीं, हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वाड्रा ने हरियाणा के पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका और लंगर हॉल में सेवा की। उन्होंने लंगर भी खाया।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में शांति और आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए। खुद पर लगे आरोपो पर वाड्रा ने कहा कि मैं 24 बार ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) गया हूँ… मैंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं, और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वे मुझे कोई सबूत क्यों नहीं दिखाते? जब भी वे मुझे बुलाते हैं, मैं वहाँ जाता हूँ। मुझे और कोई स्पष्टीकरण देने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वे जो पूछ रहे हैं, यह मामला 20 साल पुराना है। उनके पास शुरू से ही सारी जानकारी है। मैंने सभी जवाब दे दिए हैं और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्हें सबूत दिखाने चाहिए। मैं देश में हूँ और जब भी वे (ईडी) मुझे बुलाएँगे, मैं वहाँ पहुँच जाऊँगा। और स्पष्टीकरण देने की कोई ज़रूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि आगे जो भी होगा, हम देखेंगे। मैं सभी जवाब दे रहा हूँ। डरने की कोई ज़रूरत नहीं है और छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। वाड्रा ने इससे पहले 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में शांति और आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी धार्मिक यात्रा पूरे देश में होती है। मैं यहाँ आया और माथा टेका। वाड्रा ने कहा, “जैसा कि सभी जानते हैं कि गलत हो रहा है और सरकार (केंद्र) हर तरह से इसे अंजाम दे रही है। इसे रुकना चाहिए।”

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल और प्रियंका कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए। देश के नागरिकों को जागरूक होना चाहिए और उन्हें राहुल की मेहनत समझनी चाहिए और उन्होंने इसका सबूत भी दे दिया है। सब कुछ सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे लगता है कि अगर हम अभी जागरूक नहीं हुए तो यह सरकार गलत तरीके से (चुनाव) जीतती रहेगी, चलती रहेगी, लोगों को बांटती रहेगी और लोगों को और अधिक परेशानी में डालती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button