uttar pradesh

यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप; मामले में आया अब नया मोड, पुलिस की शरण में पहुंचे क्रिकेटर ने युवती पर लगाए कई गंभीर आरोप

रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) के क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए न्याय की उम्मीद जताई है। वहीं, FIR के बाद अब यश दयाल पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अब यश ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और युवती के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। यश ने युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

जानिए पूरा मामला 
21 जून को एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि क्रिकेटर ने पांच साल तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, फिर युवती ने सोशल मीडिया पर सहारा लिया। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू की। पुलिस ने यश को नोटिस भेजा, लेकिन उसने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए। इसके बाद सात जुलाई की देर रात बीएनएस की धारा 69 के तहत क्रिकेटर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।

यश ने ली प्रयागराज पुल‍िस की शरण 
अब इस मामले में फंसे क्रिकेटर यश दयाल ने प्रतापगढ़ निवासी महिला मित्र समेत अन्य के खिलाफ खुल्दाबाद थाने (प्रयागराज) में तहरीर दी है। उसने आरोप लगा.या कि युवती ने उसे ब्लैकमेल किया है। आठ लाख रुपये बकाया मांगने पर उन्हें खुदकुशी कर फंसाने की धमकी दी जा रही है। उसने साथ ही युवती पर मोबाइल-लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी करने के आरोप लगाया है। आरोप ये भी है कि समय-समय पर वह इलाज, कॉलेज फीस के नाम पर यह कहकर पैसे लेती रही कि मई 2025 तक वह पैसे वापस कर देगी। इसके साथ ही उसने शॉपिंग के लिए भी पैसे लिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की गुहार लगाई है।

यश ने लगाए युवती पर कई गंभीर आरोप 
यश दयाल ने युवती पर ये भी आरोप लगाया कि वो और उसके तीन सहयोगी व 5-10 अज्ञात लोग गैंग संचालित करते हुए सीधे-सादे लोगों से धन उगाही कर रहे हैं। उसने अपनी तहरीर में बताया कि उसने युवती से उधार दिए हुए करीब 8 लाख रूपये वापस मांगे तो युवती ने उसके खिलाफ झूठा शिकायती प्रार्थनापत्र दिया गया। यश ने कहा कि शादी नहीं पर युवती ने उसे सुसाइड करने की धमकी भी दी थी। यश ने अपनी वकील के द्वारा ये तहरीर दी है। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button