Uncategorized

यशोधर्मा सोलंकी प्रधान व राजपाल त्यागी बने मंत्री बरनावा लाक्षागृह की गांधी धाम समिति का निर्विरोध चुनाव

बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की गांधीे धाम समिति का शनिवार को निर्विरोध चुनाव हुआ। जिसमे यशोधर्मा सोलंकी प्रधान व राजपाल त्यागी मंत्री निर्वाचित हुए।

बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की गांधीे धाम समिति का शनिवार को निर्विरोध चुनाव हुआ। जिसमे यशोधर्मा सोलंकी प्रधान व राजपाल त्यागी मंत्री निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी आदेश कुमार त्यागी की देखरेख में प्रबंध समिति की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमे 27 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन, 28 को आपत्ति व निस्तारण, 29 को अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ। तीन अगस्त को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र जमा हुए। छह अगस्त को नाम वापसी होनी थी।नामांकन के दिन हर पद पर एक एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नाम वापसी के दिन भी कोई नामांकन वापस नही हुआ। शनिवार को मतदान की तिथि थी। हर पद पर एक ही नामांकन होने के कारण प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमे यशोधर्मा सोलंकी प्रधान, संजीवेश्वर प्रकाश वरिष्ठ उप प्रधान, धनवीर दत्त शर्मा सहायक उप प्रधान, राजपाल त्यागी मंत्री/प्रबंधक, यशपाल सिंह उप मंत्री व ठाकुर वीर सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा बालकृष्ण त्यागी, रविदत्त शास्त्री, नरेंद्र सिंह त्यागी, ब्रह्मप्रकाश त्यागी, इंद्र सिंह राणा, सत्यपाल सिंह तोमर, विनोद, विवेक, सोदान सिंह, जयपाल सिंह, कुंवरपाल, श्री भगवान, योगेश, मनोज वर्मा, अवनीश आदि सहित 15 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी आदेश त्यागी ने प्रमाण पत्र दिए तथा डीआईओएस को रिपोर्ट भेजी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री, संजीव आर्य, विजय कुमार, राहुल त्यागी, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button