देश
Trending

यमुना का जलस्तर 205.91 मीटर पर, कई इलाकों में अब भी भरा पानी

नई दिल्ली। यमुना नदी का जलस्तर रविवार दोपहर को और कम होकर 205.91 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, आस-पास के इलाकों यमुना बाज़ार, लाल किला, राजघाट, आईटीओ और रिंग रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है।

नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है । शनिवार शाम करीब आठ बजे यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर था।

हालांकि जल स्तर लगातार कम हो रहा है, लेकिन राजधानी के चार जिले, यानी उत्तर, दक्षिण पूर्व, उत्तर पूर्व और मध्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां अब भी कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

शनिवार शाम से राष्ट्रीय राजधानी में फिर से बारिश हो रही है, इससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ गई है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार शाम को कहा, ”आज शाम दिल्ली में भारी बारिश हुई और सड़कों पर पानी भर गया.” उन्होंने कहा कि पानी कम होने में समय लगेगा क्योंकि नालों और यमुना में पानी का स्तर अभी भी काफी ऊंचा है।

केजरीवाल सरकार ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम तक कुल 25,823 लोगों को बचाया था, जिनमें से 23,451 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

गुरुवार (13 जुलाई) को यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button