Uncategorized
Trending

मौके पर कार्य हुआ नहीं प्रधान ने धन निकाल कर किया गबन

फलावदा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव नगला काटर के ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी मेरठ को शिकायतें पत्र में ग्राम प्रधान पर श्मशान घाट की डोलबंदी व वाल्मीकि तालाब के सौंदर्यीकरण कराने एवं ओमवीर की टूयवैल से गूलर के पेड़ तक मुख्य मार्ग पर मिट्टी डालने का कार्य और दो सरकारी हैंडपंप के रिबोर करवाने के नाम पर लाखों रुपए धन निकाल कर गबन करने की जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ इस मामले को लेकर गांव के प्रदीप कुमार सैनी, प्रवेश कुमार, सुभाष चंद, अनिल आदि ने करीब दो सप्ताह पूर्व लिखित पत्र देकर शिकायत करी थी उक्त मामले को लेकर शुक्रवार को मौके पर पहुंचे जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल सिंह तथा सहायक अभियंता जल निगम उमेश कुमार मेरठ ने शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर गांव के श्मशान घाट बाल्मीकि तालाब और मुख्य मार्ग पर मिट्टी डलवाने के संबंध में जांच करते हुए ग्रामीणों के बयान लिए हैं दोनों अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर गांव वालों के बयान ले लिए हैं संबंधित जांच जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव मोहनपाल, पूर्व प्रधान पति आभेराम सैनी, कुलदीप सैनी, पीतम सिंह, महेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, इस संबंध में ग्राम प्रधान कैप्टन बिजेंदर फौजी का कहना है कि पूर्व प्रधान के समर्थक उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं उनके द्वारा की गई सभी मामलों की शिकायतों से उनका कोई लेना देना नहीं है तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिवअजय त्यागी द्वारा ये सभी कार्य दिखाए गए हैं उसने ही इन कार्यों के नाम पर धन निकाला मौके पर पहुंचे संबंधित अधिकारियों को शिकायतों से संबंधित कागज सौंप दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button