मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, दालों की महंगाई रोकने के लिए दिया ये आदेश
दालों की महंगाई और जमाखोरी रोकने के लिए मोदी सरकार ने शुक्रवार को तुअर और चना दालों पर भंडार सीमा लगा दी। कीमतों पर नियंत्रण के लिए इस साल 30 सितंबर यह स्टॉक लिमिट जारी रहेगी।

दालों की महंगाई और जमाखोरी रोकने के लिए मोदी सरकार ने शुक्रवार को तुअर और चना दालों पर भंडार सीमा लगा दी। कीमतों पर नियंत्रण के लिए इस साल 30 सितंबर यह स्टॉक लिमिट जारी रहेगी। यह आदेश थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बडे रिटेल चेन, मिल मालिकों और आयातकों पर लागू होगी। इस कदम का मकसद जमाखोरी और सट्टेबाजी को रोकना और तुअर व चना को आम लोगों की पहुंच में लाना है।
सरकार ने सभी संबंधित मिल संचालकों, व्यापारियों व आयातकों को नए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके लिए सभी संबंधित पक्ष उपभोक्ता मामले विभाग के पोर्टल (https://fcainfoweb.nic.in/psp) पर स्टॉक की जानकारी देंगे।

दालों के लिए स्टॉक की लिमिट का आदेश 21 जून से लागू हो गया है। सरकार ने विभिन्न दालों के लिए स्टॉक की ये लिमिट 30 सितंबर 2024 तक के लिए तय की है। आयातकों को कहा गया है कि वे सीमा शुल्क निकासी की तारीख से 45 दिनों से अधिक समय तक आयातित स्टॉक को अपने पास नहीं रख सकते हैं। यह आदेश अरहर दाल, चना दाल और काबुली चना पर लागू है।




