delhi
Trending

मोदी ने लाल किले से नौवीं बार राष्ट्र को किया संबोधित, 83 मिनट के भाषण में रखे पांच संकल्प

भारत सोमवार को अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर आज सुबह लाल किले के प्राचीर से नौवीं बार देशवासियों को संबोधित किया।

नयी दिल्ली।  भारत सोमवार को अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर आज सुबह लाल किले के प्राचीर से नौवीं बार देशवासियों को संबोधित किया।
श्री मोदी ने अपने 83 मिनट के संबोधन में देश के सामने पांच संकल्प रखे। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भाषा और लोकतंत्र का भी जिक्र किया। साथ ही महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, श्री नेहरू, वीर सावरकर, श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसी महान विभूतियों को यादकर उन्हें नमन किया।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सरदार भगत सिंह, श्री खुदीराम बोस, श्री चंद्रशेखर आजाद, श्री रामप्रसाद बिस्मिल, श्री सुखदेव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों को भी याद कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा श्री मोदी ने महारानी लक्ष्मीबाई, दुर्गा भाभी जैसी वीरांगनाओं को भी नमन किया।
श्री मोदी अपने संबोधन के दौरान नारी शक्ति के सम्मान और उनके गौरव की बात करते हुए भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा, “मैं एक पीड़ा जाहिर करना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि शायद ये लाल किले का विषय नहीं हो सकता। मेरे भीतर का दर्द कहां कहूं। वह है किसी न किसी कारण से हमारे अंदर एक ऐसी विकृति आई है, हमारी बोल चाल, हमारे शब्दों में.. हम नारी का अपमान करते हैं। क्या हम नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं। श्री मोदी ने लाल किले के प्राचीर से अब तक नौ बार राष्ट्र को संबोधित किया है। उनके भाषण की अवधि इस प्रकार है….
पहला 2014- 65 मिनट
दूसरा 2015- 86 मिनट
तीसरा 2016-96 मिनट
चौथा 2017-56 मिनट
पांचवां 2018-82 मिनट
छठा 2019-93 मिनट
सातवां 2020-86 मिनट
आठवां 2021-88 मिनट
नौवां 2022- 83 मिनट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button