Uncategorized
Trending

मॉ बेटे पर तेजाब व चाकू से हमला करने वाले मॉ बेटे गिरफतार

मॉ बेटे पर तेजाब व चाकू से हमला करने वाले मॉ, बेटे को कोतवाली कैराना पुलिस ने उनके घर से गिरफतार किया।

कैराना। मॉ बेटे पर तेजाब व चाकू से हमला करने वाले मॉ, बेटे को कोतवाली कैराना पुलिस ने उनके घर से गिरफतार किया।
ज्ञात रहे कि गत गुरूवार को कोतवाली कैराना के क्षेत्र के गॉव निवासी मोहसीन पुत्र शौकत का निकाह जनपद बागपत निवासी नगमा पुत्री जबरदीन के साथ हुआ था मोहसीन के नुत्फे से नगमा को तीन सन्तान उत्पन्न हुई तीनो सन्तान मृत है। बताया जा रहा है कि लगभग 5 माह पूर्व नगमा व मोहसीन के बीच कुछ विवाद हो गया जिसके चलते नगमा अपने पिता के यहॉ जनपद बागपत मे रहने लगी जिसके चलते पति व पत्नि के बीच आपसी मतभेद बढ गये और दोनो पक्षो द्वारा एक दूसरे पक्ष के बीच न्यायालयो मे मुकदमा चल रहा है जिस कारण दोनो पक्षो के बीच आपसी रंजिश बढ गई वही बताया जा रहा है कि गत गुरूवार को मोहसीन अपने माता सबीना के साथ कैराना आया हुआ था और लगभग दोपहर 3 बजे अपने गॉव पावटीकला वापस जा रहा था जैसे ही मोहसीन व सबीना झिंझाना रोड पर स्थित नाहिद कालोनी के निकट पहुॅचे तो बिना नम्बर प्लेट गाडी मे सवार तीन हमलावरो ने मोहसीन व सबीना पर हमला बोल दिया और गाडी मे सवार हमलावरो ने सबीना पर तेजाब फेक दिया वही मोहसीन पर चाकू से वार किया जिससे मोहसीन व सबीना गम्भीर रूप से घायल हो गये उधर हमलावर घटना को अन्जाम देकर वहॉ से फरार हो गये राहगिरो की सहायता से मोहसीन व सबीना को कस्बे के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुॅची चिकित्सको ने सबीना की हालत को गम्भीर देखते हुए उसे जिला मेरठ के लिए रेफर कर दिया उधर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया था कि पीडित की तहरीर के आधार पर मोहसीन की सास फरजाना पत्नि जबरदीन, जाबिर पुत्र जबरदीन निवासी मुगल कालोनी बागपत जिला बागपत व नौशाद पुत्र नामालूम के विरूद्व सम्बन्धित धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है उधर तेजाब काण्ड की गूंज क्षेत्र मे आग की तरह फैल गई उधर कोतवाली कैराना पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर ही मॉ बेटे पर तेजाब व चाकू से हमला करने वाले हमलावर मॉ बेटे फरजाना व जाबिर को गिरफतार कर लिया जबकि नौशाद पुलिस गिरफतार से दूर है।
तेजाब व चाकू काण्ड की हमलावर महिला फरजाना की हालत बिगडी
कोतवाली कैराना पुलिस ने मॉ बेटे पर तेजाब व चाकू से हमला करने वाले मॉ बेटे फरजाना व जाबिर को गिरफतार कर कोतवाली ले आई वही दोपहर के समय हमलावर महिला फरजाना की हालत अचानक बिगडते देख कोतवाली कैराना पुलिस के हाथ पाव फूल गये और कोतवाली कैराना पुलिस ने फरजाना को तुरन्त ही कस्बे के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया जहॉ पर चिकित्सो द्वारा उसका इलाज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button