crimeWorld

मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए।

वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। कोलंबिया पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस प्रमुख विलियम स्किप होलब्रुक ने शनिवार को कहा कि गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन कुल दस लोग गोलियों की चपेट में आ गए, जबकि भगदड़ के दौरान दो अन्य घायल हो गए।

होलब्रुक ने कहा कि घायलों की उम्र 15 वर्ष से 75 वर्ष के बीच है तथा दो घायलों की स्थिति नाजुक है।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि मॉल में तीन लोगों के बीच आपसी कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना हुई। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button