राज्यसहारनपुर
Trending

मॉबलिंचिंग के शिकार चाँद और सद्दाम की याद में छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शरबत


गंगोह{[आजाद खान}। बीते सात जून की रात को छत्तीसगढ़ के रायपुर में मॉबलिंचिंग का शिकार हुए जनपद सहारनपुर के लखनौती निवासी सद्दाम एवं चाँद की याद में ग्रामीणों ने छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया। गौरतलब है कि सात जून की रात को छत्तीसगढ़ के रायपुर में सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती निवासी चाँद पुत्र नौशाद, सद्दाम पुत्र नौशाद, और शामली जनपद के बनत निवासी गुड्डू खान को मवेशी तस्करी के संदेह में 12 से 15 हमलावरों ने ट्रक को घेरकर बेरहमी से पीटा और आरंग नदी के पुल से नीचे फेंक दिया था। इस हमले में चाँद और गुड्डू की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया था। सद्दाम लगभग 12 दिनों तक रायपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझता रहा, परंतु 18 जून को उसने भी तोड़ दिया। तीनों शवों को उत्तर प्रदेश में स्थित उनके गांव में लाकर नम आँखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। उक्त घटना को लेकर और भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों ने उन तीनों की याद में उनके एहसाले सवाब के लिए लखनौती के बाईपास तिराहे पर पानी की छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। हजारों राहगीरों ने भीषण गर्मी में मीठा ठंडा शरबत पीकर राहत की सांस ली। कड़ी धूप में राहगीरों को पानी पिलाने वालों में सद्दाम कुरैशी, इंतजार कुरैशी, फाजिल कुरैशी, वसीम कुरेशी, सुल्तान कुरेशी, नासिर कुरेशी, शादाब कुरैशी, आशु कुरेशी, रहमान कुरेशी, इमरान मंसूरी, कामिल कुरेशी, और मुकीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button