Uncategorized
Trending

मेरठ में बेटा ही निकला मां-बाप का कातिल, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रनीगर सेक्टर-6 में हुए पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इकलौते बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर मां-बाप की हत्या की। बेटे ने पिता द्वारा शराब पीकर मां की पिटाई किए जाने से क्षुब्ध होकर इस वारदात को अंजाम दिया। वह केवल पिता को ही मारना चाहता था, लेकिन मां की आंख खुल जाने के कारण उसे भी मार दिया।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-6 क्षेत्र में प्रमोद और शिक्षिका ममता हत्याकांड को उनके इकलौते बेटे आर्यन ने ही अंजाम दिया था। मंगलवार को ही पुलिस ने किसी नजदीकी द्वारा ही हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई थी और उसी दिशा में जांच शुरू की तो सारा भेद खुल गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें आखिरी कॉल बेटे आर्यन की थी। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो आर्यन ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन आखिरी में अपने ही बयानों में फंस गया। इसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसके पापा शराब पीकर अक्सर मम्मी से मारपीट करते थे। इसलिए वह पापा को मारने गया था। सोमवार की रात को पहले मां, दादा और दादी बादाम शेक में नशीली गोलियां डालकर पिला दी। इसके बाद अपने दोस्त शास्त्रीनगर निवासी आदित्य के साथ मिलकर पिता पर चाकुओं से वार कर दिए। इस दौरान मां जग गईं और पापा के बचाव में आने पर उन्हें भी मार दिया। हत्याकांड को अंजाम देकर आर्यन अपने दोस्त आदित्य के साथ स्कूटी से गुरुग्राम फरार हो गया। यहां से भागते समय अपना मोबाइल बंद कर लिया था और गुरुग्राम जाकर खोला था।

मंगलवार की सुबह पड़ोसी को कॉल करके घर भेजा। पुलिस ने इस मामले में घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंची। बुधवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल का कहना है कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button