uttar pradesh

मेरठ में पिता की हत्या के मामले में दो पुत्र और पुत्रवधू गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पत्नी गुलिस्ता की तहरीर पर थाना जानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अर्सलान, उसकी पत्नी शहजादी और फरदीन शामिल हैं।

मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में जमीन के लालच और पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की हत्या के आरोप में दो पुत्रों और एक पुत्रवधू समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर गुलफाम को पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंट दिया, हत्या के बाद आरोपी अपने-अपने घर जाकर सो गए।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पत्नी गुलिस्ता की तहरीर पर थाना जानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अर्सलान, उसकी पत्नी शहजादी और फरदीन शामिल हैं। तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button