Uncategorized
Trending

मेरठ में पत्नी के मायके जाने पर पति ने घर में लगाई आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र की रविंद्रपुरी में पत्नी के मायके जाने से खफा पति ने घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में आबूलेन के पास स्थित रविंद्र पुरी कॉलोनी में अश्विनी और उसका भाई अमित अपने परिवार के साथ रहते हैं। अमित का परिवार भूतल पर और अश्विनी का परिवार प्रथम तल पर रहता है। अश्विनी का अपनी पत्नी विजेता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विजेता अपना सामान लेकर मायके चली गई।

देर रात अश्विनी तेजी से अपने घर से भाग गया। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने घर में आग लगने का शोर मचा दिया। अमित ने तत्काल दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी और लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया। तब तक काफी सामान जल गया था। गनीमत रही कि आग मकान के भूतल तक नहीं पहुंची। अश्विनी की पत्नी को भी आग लगने की सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button