मेरठ में डबल मर्डर, जमीन पर गिराकर युवक के सिर में मारी गोलियां,
जमीन पर पटका, दाग दी गोलियां
मेरठ। मेरठ में डबल मर्डर, जमीन पर गिराकर युवक के सिर में मारी गोलियां अरविंद ने गीता से साल 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी का गीता के पूर्व पति के परिवार वाले और खुद गीता का बेटा विरोध करता था इसी विवाद के चलते अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, इस गोलीकांड का शिकार ई-रिक्शा चालक भी हो गया डबल मर्डर की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस वारदात में ई-रिक्शा चालक और रिक्शा में सवार युवक की मौत हुई है पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, घटना रविवार को भरे बाजार हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई. 40 साल का सुरेंद्र ई-रिक्शा चलाने का काम करता है,
उसके रिक्शे में 22 साल का अरविंद बैठा हुआ था दोनों ही पाली गांव के रहने वाले थे जैसे ही ई-रिक्शा हस्तिनापुर तिराहे पर पहुंचा तो चार-पांच बाइक सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया. दोनों अपनी जान बचाने के लिए भागे । घटना की जानकारी मिलते ही हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और गंभीर घायल सुरेंद्र और अरविंद को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। विधवा से की थी अरविंद ने शादी मामले पर जानकारी देते हुए मेरठ एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि हमला अरविंद पर किया गया था।लेकिन हमलावरों की गोली लगने से ई-रिक्शा चालक की भी मौत हो गई. उन्होंने आगे कहा कि पूछताछ में पता चला है कि गीता नाम की महिला के पति की साल 2020 में मौत हो गई थी. इसके बाद से वह अरविंद के साथ रहने लगी थी. साल 2021 में इन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी गीता का बेटा और पूर्व पति का परिवार था शादी के विरोध में गीता के पूर्व पति का भाई और भतीजा उसकी अरविंद के साथ हुई शादी का विरोध करते थे, इसको लेकर इनके बीच में पहले भी विवाद हुआ था और लगातार विरोध किया जा रहा है. साथ ही महिला का बेटा भी इस शादी के विरोध में था।




