Uncategorized

मेरठ कैंट की जनता और व्यपारी अपने नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल से नाराज हैं

कैंट के कई व्यापारियों ने कहा कि अरुण गोविल चार विधानसभा से हार चुके थे लेकिन कैंट के वोटों की वजह से जीते, फिर भी एक बार क्षेत्र में धन्यवाद कहने नहीं आए। व्यापारी बोले ऐसे सांसद को अब मेरठ-हापुड़ लोकसभा की जनता पांच साल तक भुगतेगी।

मेरठ। मेरठ कैंट की जनता और व्यपारी अपने नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल से नाराज हैं। कैंट के कई व्यापारियों ने कहा कि अरुण गोविल चार विधानसभा से हार चुके थे लेकिन कैंट के वोटों की वजह से जीते, फिर भी एक बार क्षेत्र में धन्यवाद कहने नहीं आए। व्यापारी बोले ऐसे सांसद को अब मेरठ-हापुड़ लोकसभा की जनता पांच साल तक भुगतेगी।

भारत में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद लगभग सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जनता का धन्यवाद करने गए। लेकिन मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से चुने गए सांसद अरुण गोविल जीत के बाद एक बार भी अपने संसदीय क्षेत्र में जनता का धन्यवाद करने नहीं पहुंचे। इसी बात को लेकर व्यापारी वर्ग में अच्छी खासी नाराजगी देखने को मिली है।

नाराज व्यपारियों और जनता यह बोली
व्यापारी अंकित गोयल ने कहा, हमने पहले भी कहा था की बाहरी प्रत्याशी केवल मुंह दिखाई के ही काम आएगा। अब हम केवल पूरे पांच साल मुंह दिखाई के लिए ही तरसते रहेंगे। व्यापारी अंकित ने यह भी कहा कि अरुण गोविल सभी विधान सभा से हारे लेकिन कैंट की जनता ने 1 लाख 61 हजार से जिताया। उसके बाद भी अरुण गोविल ने कैंट की जनता के बीच आना तो दूर अखबारों और चैनलों के माध्यम से भी धन्यवाद अदा नहीं किया। हमारी सरकार से मांग है कि इन्हें वापस बुलाकर मेरठ-हापुड़ लोकसभा का चुनाव पुनः करवाया जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button