uttar pradesh

मेडिकल छात्रा के एआई से बनाए न्यूड फोटो और वीडियो, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी की धमकी

धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने और उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी है।

बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पर अंबरपुर निवासी युवक फैजाल धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने और उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी है। विरोध करने पर उसके फोटो एडिट कर उन्हें अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मोबाइल फोन रीचार्ज की दुकान चलाता है। उसने किसी तरह से बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। उनकी बेटी की उम्र करीब 23 वर्ष है। वह एक मेडिकल कॉलेज से एएनएम की पढ़ाई कर रही है। सात मई को आरोपी फैजल ने उनकी बेटी के मोबाइल पर मैसेज भेजा। उसने जवाब नहीं दिया तो आरोपी ने बेटी को व्हाट्सएप पर कॉल करके कहा कि वह उसे अच्छी लगती है। धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लो, वह उसे हमेशा खुश रखेगा। यह सुनकर बेटी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इस पर शोहदे ने उनकी बेटी को वीडियो कॉल की और अश्लील वीडियो व मैसेज भेजे। साथ ही उसे घर से उठा ले जाने की धमकी देने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर उसने एआई टूल के माध्यम से बेटी के फोटो अश्लील बनाकर वायरल कर उसे बदनाम करने की भी धमकी दी। वह मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज रहा है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी फैजाल और उसके पिता आमीन को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे नोटिस देकर छोड़ दिया। उसके पिता का शांतिभंग में चालान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button