राज्य
Trending

मूसेवाला हत्या मामले में घिरी मान सरकार का अहम फैसला, 40 VIP को वापिस दी सुरक्षा

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद में घिरी मान सरकार ने अहम फ़ैसला लेते हुए 40 वी. आई. पीज की सुरक्षा वापिस कर दी है।

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद में घिरी मान सरकार ने अहम फ़ैसला लेते हुए 40 वी. आई. पीज की सुरक्षा वापिस कर दी है। सरकार की तरफ से इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि सुरक्षा कारणों के कारण इन वी. आई. पीज के नामों को सार्वजनिक न किया जाए। वी. आई. पीज की सुरक्षा संबंधित सरकार ने पुलिस विभाग से ताज़ा रिपोर्ट तलब की है।

बता दें कि गत शनिवार को पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा में कौटोती की थी और उनके नाम भी सावर्जिनक कर दिए थे। इसके बाद रविवार को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया गया। अब सरकार ने 40 लोगों के सुरक्षा कवर को वापिस लागू कर दिया है।

सूत्रों मुताबिक कहा जा रहा है कि अब सरकार ने सुरक्षा कवर हासिल किए हर वी. आई. पी. को खतरे संबंधित महीनेवार आधार पर समीक्षा करने का फ़ैसला किया है। यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के पास जितने वी. आई. पीज ने ख़तरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है, उन्हें तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाई जा सकती है। इसके साथ ही सरकार ने धार्मिक नेताओं की सुरक्षा की तरफ आधिकारियों को विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button