Uncategorized

मुज़फ्फरनगर में रालोद समरसता अभियान के तहत मनाई गई दिवंगत अजीत सिंह की जयंती

 

मुज़फ्फरनगर। जनपद के सरकूलर रोड पर स्थित रालोद कार्यालय में पूर्व रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर रालोद के जिला कार्यालय पर हवन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की जयंती पर 12 से 19 फरवरी तक जनपद में अभियान चलाकर पार्टी कार्यकर्ता लोगों को चौधरी अजीत सिंह के किसान हित में किए गए कार्यों की याद दिलाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के विधायक और पूर्व मंत्री सांसद मौजूद रहे।

किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर रविवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि 12 फरवरी से 19 तक गांव देहात में पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा किसानों, मजदूरों और जनता के हितों में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को गांव-गांव घर-घर जाकर दी जाएगी।

जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि चौधरी साहब ने इस प्रदेश के अंदर 50 से अधिक चीनी मिलें लगवाईं। कई बार उन्होंने गन्ने की लड़ाई को लड़ा। किसान आंदोलन को बचाने में चौधरी अजित की अहम भूमिका थी। उनके अधूरे रह गए कार्यों को करने के लिए हम चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button