crime
Trending
मुज़फ्फरनगर में फिर गरजा बाबा का बुलडोजर, फोर्स के साथ पहुंचे अफसर
सरकारी रास्ते पर कब्जा करने की नीयत से दीवार का निर्माण कर लिया था

मुजफ्फरनगर। मीरापुर के भुम्मा गांव निवासी अरविंद त्यागी पुत्र मूलचंद त्यागी ने घर के निकट सरकारी रास्ते पर कब्जा करने की नीयत से दीवार का निर्माण कर लिया था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम जयेंद्र कुमार से की थी।

जिसके बाद शिकायत मिलने पर तहसीलदार व सीओ जानसठ ने भू-राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर अवैध कब्जे को ढहा दिया।

रविवार की दोपहर में अचानक से भुम्मा गांव में पुलिस की गाड़ियों के हूटर की आवाज से ग्रामीण सहम उठे तथा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचने का कारण पता करने के लिए एक-दूसरे को फोन करते नजर आए। अवैध निर्माण ढहाए जाने के दौरान मौके पर पुलिसबल तैनात रहा।



