Uncategorized
Trending

मुज़फ्फरनगर में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,तीन बदमाश गिरफ्तार ,एक घायल

सूचना के आधार पर शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड पर देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया। खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि बुधवार पौ फटने से पहले बुढाना मोड पर खेतों के समीप तीन संदिग्ध नजर आए

मुज़फ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बुढाना मोड़ पर देर रात हुई मुठभेड़ में तार चोर 3 सगे भाइयों के गैंग को अरेस्ट कर लिया। गैंग का सरगना व बड़ा भाई तौहीद 40 मुकदमों में वांछित था। अधिकतर मुकदमे बिजली तार तथा विद्युत ट्रांसफर चोरी के हैं। तीनों बदमाशों से लाखों रुपये का विद्युत तार एवं अवैध हथियार बरामद हुए।

शहर तथा आसपास के क्षेत्र में विद्युत तार व ट्रांसफार्मर चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि एसएसपी ने ऐसे चोरों की घेराबंदी के आदेश दिये थे। इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस को सतर्क कर वांछित तार चारों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी तार चोर गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ बुढाना मोड़ पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड पर देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया। खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि बुधवार पौ फटने से पहले बुढाना मोड पर खेतों के समीप तीन संदिग्ध नजर आए। जिन्हें चेकिंग में व्यस्त पुलिस ने रुकने के लिए कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उस सहित उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि घायल की शिनाख्त शातिर बदमाश तौहीद पुत्र यासीन निवासी जैन नगर खतौली हाल निवासी समर सिटी थाना लिसाढ़ी गेट मेरठ के रूप में हुई। बताया कि तौहीद पर बिजली का तार, ट्रांसफार्मर का सामान आदि चोरी के 40 मुकदमे हैं। वह सभी में वांछित चल रहा था तथा आज तक पकड़ा नहीं गया था। उन्होंने बताया कि तौहीद के साथ दबोचे गए बाकी दो बदमाश भी उसके सगे भाई रिजवान व अकरम हैं। बताया कि इनके एक भाई को शहर कोतवाली पुलिस ने तार चोरी के इंल्जाम में करीब 6 माह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button