Uncategorized
Trending

मुज़फ्फरनगर में दो गुटों के बीच जबरजस्त संघर्ष, फायरिंग, कई घायल, पहुंची पुलिस

जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में आज सुबह दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई।

मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में आज सुबह दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई। घटना में 3 लोग घायल हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में आज सुबह दिन निकलते ही जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच जबर्दस्त संघर्ष हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। संघर्ष में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है जबकि तीन अन्य भी घायल हुए हैं।

घटना की सूचना पाकर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किए जाने की भी सूचना है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button