मुजफ्फरनगर
Trending

मुज़फ्फरनगर के सभी थानों में खुली साइबर हेल्प डेस्क

ठगी के शिकार लोग एसएसपी कार्यालय में साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते थे। पीड़ित साइबर हेल्प डेस्क व कार्रवाई के आदेश कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटते थे

मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को अब पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। जनपद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क खोली गई हैं। डेस्क पर तैनात कर्मचारी धोखाधड़ी, बैंक खाते से रुपये निकालने, ओएलएक्स आदि एप से ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई कराएंगे।

बैंक द्वारा मेसेज भेजकर उपभोक्ताओं को सतर्क किया जाता रहा है। वे अपने खाते या एटीएम से संबंधित जानकारी किसी भी अन्य व्यक्ति को न दें। बैंक किसी भी खाते की सूचना नहीं मांगता है। इसके बावजूद लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं, ऑनलाइन खरीदारी व परिचित बनकर ठगों द्वारा मनी रिक्वेस्ट व एनी डेस्क एप लोड कराकर खूब ठगी की जा रही है। रोजाना इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं।

ठगी के शिकार लोग एसएसपी कार्यालय में साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते थे। पीड़ित साइबर हेल्प डेस्क व कार्रवाई के आदेश कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटते थे। अब पीड़ितों को राहत देने के लिए जनपद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क खोली गई हैं। पीड़ित क्षेत्र के थानों में ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि पीडित अपने क्षेत्र के थानों में जानकारी दे सकते हैं। पुलिस तुरंत कार्रवाई शुरू करेगी। वहीं, थाना जानसठ में साइबर हेल्प डेस्क अथवा मोबाइल 9454404067 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बुढ़ाना इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने साइबर हेल्प डेस्क के अलावा मोबाइल नंबर 9454404062 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button