मुस्लिम समाज के लोगो को चैयरमैन ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद
ईद उल अजहा के पर्व पर नगर पंचायत के चैयरमैन सचिन सुकड़ी एवं सभासद गणों ने मुस्लिम समाज के लोगों को हाथ मिलाकर ईद की मुबारकबाद दी।

बहसूमा। ईद उल अजहा के पर्व पर नगर पंचायत के चैयरमैन सचिन सुकड़ी एवं सभासद गणों ने मुस्लिम समाज के लोगों को हाथ मिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर चैयरमैन सचिन सुकड़ी ने कहा कि ईद का पर्व पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। जिसमें सभी समाज के लोगों को एकजुट होकर ईद का पर्व मानना चाहिए। इससे सभी समाज के लोगों द्वारा आपसी सौहार्द की मिशाल साबित होगी। कुछ असमाजिक तत्व दोनो समुदाय में खाई खोदकर अलग-अलग कर देते हैं। जबकि समाज में रहकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते रहना चाहिए। उन्होंने सभी नमाजियों के लिए ठंडा पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था भी कराई। इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद वीरेंद्र नागर, सभासद दीपक गुर्जर, सभासद राजू राठी, सभासद सूरजपाल, सभासद विष्णु कुमार, सभासद अरुण कुमार, सभासद सचिन कश्यप, सभासद चीनू जाटव, सभासद मोनू जाटव, सभासद पुत्र मनीष अहलावत आदि लोग शामिल रहे।


