crime
Trending

मुरादाबाद में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की जान से मारने की धमकी देने के आरोपित को आज देर रात गिरफ्तार कर लिया।

थाना सिविल लाइन एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 5 मई को थाना सिविल लाइन निवासी महिला ने दी तहरीर में थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी रोहित नामक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपित ने उसको झांसे में लेकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपित में महिलाओं को अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने आगे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर अपराध रमेश चंद्र की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button