Uncategorized
Trending

मुठभेड़ के बाद दो गौतस्कर गिरफ्तार, गौ वध की तैयारी हुई नाकाम

तहसील क्षेत्र के रमाला थाना पुलिस ने गौ तस्करी व गौवध की तैयारी में जा रहे अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के पास से गौवध के लिए छुरी व रस्से भी किये बरामद।

बडौत। तहसील क्षेत्र के रमाला थाना पुलिस ने गौ तस्करी व गौवध की तैयारी में जा रहे अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के पास से गौवध के लिए छुरी व रस्से भी किये बरामद।

थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी राम अवतार सिंह व आरक्षी अजयपाल आदि की टीम ने दौरान ए मुठभेड़ दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, 2 खोखा व एक जिंदा कारतूस सहित, गौवध के लिए छूरे , रस्से, दांव सहित मारुति इको कार भी बरामद की है।

अभियुक्त नदीम राणा पुत्र यूसुफ मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थानाक्षेत्र के रियावली का रहने वाला है, जबकि उसका साथी दोघट थाना क्षेत्र के फौलाद नगर निवासी रिजवान पुत्र नसीर है।  पुलिस दोनों का इतिहास खंगालते हुए विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button