Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर SSP विनीत जायसवाल को मिलेगा बडा सम्मान, पुलिस विभाग में खुशी की लहर

स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर सराहनीय कार्य के लिए मुजफ्फरनगर के एसएसपी विनीत जायसवाल को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा

मुजफ्फनगर। स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर सराहनीय कार्य के लिए मुजफ्फरनगर के एसएसपी विनीत जायसवाल को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शहर कोतवाली प्रभारी व थाना सिविल लाइन में तैनात हैड कांस्टेबिल को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

मुजफ्फरनगर जनपद के एसएसपी विनीत जायसवाल को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व एसएसपी पहले भी पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किए जा चुके हैं। इटावा जनपद में एसपी सिटी के पद रहते हुए उन्हें पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से सम्मानित किया गया था। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सराहनीय कार्य के लिए शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं थाना सिविल लाइन में तैनात हैड कांस्टेबिल टेकचंद सिरोही को भी सराहनीय कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। एसएसपी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button