
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के मतों की गणना 12 अपै्रल 2022 को प्रातः आठ बजे से जे0वी0जैन डिग्री कालेज में आरम्भ होगी। मतगणना हेतु आठ मेजें लगायी जायेंगी,जिसमें एक टेबिल रिटर्निंग आफिसर तथा सात टेबिल गणना हेतु होंगी। इस प्रकार प्रत्येक उम्मीदवार को सात पास जारी किये जायेंगे।
सहायक रिटर्निंग आफिसर मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र डॉ0 अर्चना द्विवेदी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि आर0ओ0 टेबिल पर स्वयं अभ्यर्थी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता रहेगा। उन्हांेने समस्त संबंधित उम्मीदवारों को कहा कि वह दस अपै्रल तक मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति हेतु आवेदन निर्धारित प्रपत्र-18 की दो प्रतियांें मंे गणना अभिकर्ता के नाम के सम्मुख टेबिल दर्शाते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराकर मतगणना कक्षों में प्रवेश हेतु पास प्राप्त कर लें। मतगणना अभिकर्ता को एक टेबिल से दूसरे टेबिल पर जाने की अनुमति नहीं होगी।




