मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने आठ किलो गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। आपरेशन सवेरा के तहत शाहपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ किलो गांजा बरामद किया गया, जो शहर के भोपा पुल के नीचे से एक तस्कर से खरीदा गया था।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रात को थाना तितावी पुलिस स्वाति अस्पताल के सामने वरवाला रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी बरवाला की ओर से दो व्यक्ति हाथ में सफेद प्लास्टिक का कट्टा लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाई तो दोनों व्यक्ति सकपकाकर रुक गए और पीछे मुड़कर चल दिए।

पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली तो दीपक पुत्र जगपाल और कृष्णपाल पुत्र महेन्द्र के पास से आठ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों तस्करों को रजवाहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले का मुख्य सप्लायर सुशील अभी फरार है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदने और बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि यह गांजा उन्होंने सुशील नामक व्यक्ति से रेलवे स्टेशन के पास भोपा पुल थाना नई मंडी से खरीदा था। आरोपियों का कहना है कि वे आस-पास के गांवों में जाकर राह चलते व्यक्तियों को यह गांजा बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार शर्मा, अमित कुमार शर्मा, हैडकांस्टेबल प्रेमचंद, कांस्टेबल प्रशांत कुमार और विक्रम सिंह मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button