मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर: वायरल वीडियो में राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राहगीरों को भयभीत करने वाले युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार वीडियो में एक युवक मिनाक्षी चौक के समीप आर्य समाज रोड पर सड़क के बीच खड़े होकर मोटरसाइकिल की चेन तेजी से घुमाते हुए आम नागरिकों को डराता हुआ दिखाई दे रहा था। युवक द्वारा गाली-गलौच करने की भी बात सामने आई। इस कृत्य से राहगीरों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।

वीडियो वायरल होते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान की गई और तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विदित चौधरी पुत्र सुबोध कुमार, निवासी ए टू ज कॉलोनी क्लब हाउस के पास, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर बताया गया है।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने, कानून व्यवस्था भंग करने और आमजन में भय उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button