मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर: रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात हेल्प डेस्क का उद्घाटन,एसएसपी संजय वर्मा ने कहा, अब 24×7 ट्रैफिक सहायता उपलब्ध होगी

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में स्थापित यातायात हेल्प डेस्क का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य आमजन को ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है। अब नागरिक यातायात जाम, सड़क दुर्घटना, मार्ग अवरोध या अन्य ट्रैफिक संबंधी परेशानियों की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे।

हेल्प डेस्क पर दो पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे और प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। आमजन की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं—1073 और 0131-2970191।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनता को त्वरित सहायता प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी ट्रैफिक समस्या या दुर्घटना की सूचना तुरंत हेल्प डेस्क पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक उप निरीक्षक राकेश कुमार, ट्रैफिक उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button