Uncategorized

मुजफ्फरनगर में 24 हेड कॉन्स्टेबल बने सब इंस्पेक्टर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में डीजीपी के आदेश पर तैनात 24 पुलिस हेड कॉन्स्टेबल को प्रमोशन देते हुए सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है। जिससे आदेश के अनुसार, सभी पुलिसकर्मी अपनी नियुक्ति स्थान पर ही तैनात रहेंगे। 2 वर्ष तक उनका प्रोबेशन पीरियड चलेगा।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक स्थापना लखनऊ से जारी आदेश के मुताबिक, मुजफ्फरनगर में तैनात 24 पुलिस हेड कॉन्स्टेबल का प्रमोशन सब इंस्पेक्टर के पद पर किया गया है। यह सभी पुलिसकर्मी विभिन्न थानों, अभियोजन कार्यालय, यूपी 112 तथा पुलिस लाइन आदि में तैनात हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, थाना नई मंडी में तैनात बनी सिंह और आलोक कुमार, पुलिस लाइन में तैनात सुधा देवी, अभियोजन कार्यालय में तैनात निरंकार और पावर कॉरपोरेशन में तैनात इंद्रजीत सिंह तोमर को सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन दिया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात विनोद कुमार थाना रामराज्य में तैनात कृष्णपाल, डायल 112 में तैनात मायाराम, खतौली कोतवाली में तैनात रोशन अली अंसारी, मेरापुर थाने में तैनात अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध कार्यालय में तैनात अशोक कुमार, शाहपुर थाने में तैनात हरिशंकर शर्मा, यूपी 112 मैं तैनात सतीश कुमार और सत्य प्रकाश सिंह, पुरकाजी थाने में तैनात आशाराम, पुलिस लाइन में तैनात राकेश कुमार और थाना मंसूरपुर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल यूनुस खां को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button