Uncategorized

मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

 

मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा माह (05 जनवरी – 04 फरवरी 2023) के समापन के अवसर पर आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर परिवहन विभाग मे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि एवं आयोजकों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा माह मे जनजागरूकता कार्यक्रम स्लोगन कविता,क्विज़,चित्रकला,भाषण प्रतियोगिता व कार्यशाला गोष्ठी मे सहयोग व प्रतिभाग करने वाले  पुलिस अधिकारियो,चिकित्सको,नेत्र परीक्षण अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों और छात्र  छात्राओं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह मोमेंटो एवं पुरस्कार राशि भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर पुरस्कार पुरस्कार वितरण समारोह  की अध्यक्षता विश्वजीत प्रताप सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एव प्रवर्तन जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा की गई। पुरस्कार वितरण समारोह मे यात्री कर अधिकारी  इरशाद अली, इंद्रजीत सिंह उपनिरीक्षक यातायात पुलिस अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया एवं  सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई विश्वजीत प्रताप सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन द्वारा सड़क सुरक्षा माह मे सहयोग एवं प्रतिभाग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया विश्वजीत प्रताप सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवर्तन  द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निरन्तर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए।  जिनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना व जन हानि रोकना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button