Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने थामा हिंदू महासभा का दामन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने आज शिव चौक स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संपर्क भवन पर पहुंचकर अखिल भारत हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण की इसके बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने बिट्टू सिखेड़ा को अखिल भारत हिंदू महासभा का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया उन्होंने निश्चय किया कि वह अपने साथ देशभर के युवाओं को जोड़ेंगे और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढ़ाएंगे जब बिट्टू सीखना से पूछा गया कि आप तो शिवसेना में है तो उन्होंने कहा कि शिवसेना में है लेकिन अराजनीतिक संगठन में जा सकते हैं।

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बिट्टू सिखेड़ा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारत हिंदू महासभा में शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि उच्च अधिकार समिति के सहमति पर उन्हें युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उन्होंने कहा कि अब बिट्टू सिखेड़ा देशभर में अपनी कार्यकारिणी बनाएंगे और युवाओं को जोड़ेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button