Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में महिला ने परिवार की महिला पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर के ग्राम काकड़ा निवासी एक महिला ने परिवार की महिला पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम को एक ज्ञापन दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची बुधवार को सीमा देवी नाम की महिला ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली को सौंपा, जिसमें महिला ने परिवार में ही रहने वाली सीतादेवी पर जमीन पर कब्जा करने एवं उसमें खड़ी गेहूं की फसल को काटने का आरोप लगाया है एवं कार्रवाई की मांग की है।

महिला सीमा देवी ने बताया कि उसका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था दिनांक 10 अप्रैल को उन्होंने आकर देखा तो उनके परिवार की ही सीतादेवी ने चोरी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल को कटवा दी जिससे उनका लगभग ₹30000 का नुकसान हुआ है और जब वह अपना मुआवजा लेने उनके घर पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई इसीलिए आज उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है और उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई करने एवं उनको फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button