Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में मंदिर में चोरी का प्रयास, पुजारी के कमरा में की गई तोड़फोड़

खतौली में दूरसंचार विभाग के प्रांगण में स्थित मंदिर में चोरों ने पुजारी के कमरे को खंगाल डाला। मंदिर में चोरी का प्रयास किया। सुबह घटना का पता चला तो श्रद्धालुओं में रोष फैल गया।

मुजफ्फरनगर। खतौली में दूरसंचार विभाग के प्रांगण में स्थित मंदिर में चोरों ने पुजारी के कमरे को खंगाल डाला। मंदिर में चोरी का प्रयास किया। सुबह घटना का पता चला तो श्रद्धालुओं में रोष फैल गया।

डाकघर वाली गली में स्थित दूरसंचार विभाग के प्रांगण में मनकामेश्वर शिव मंदिर है। मंदिर में वीर नारायण शर्मा पुजारी हैं। पूजन सामग्री रखने के लिए उनको एक कमरा दिया गया है। चोरों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में रखा सामान खंगाल डाला। मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया। पुजारी सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए तो उनको घटना का पता चला। पुलिस ने मौका-मुआयना किया और घटना की जानकारी ली।

अजय कुमार जुनेजा, डा. अंकुर प्रकाश गुप्ता, अभिषेक गोयल, राजू शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, वीके पाहवा आदि का कहना है कि मंदिर के बराबर में पार्क है। उसमें दुकान और बोरवेल बनाने का कार्य चल रहा है। पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि पुलिस टीम को लगाया गया है। चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button