Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में परमेश्वर का सिमरन ही हर सफलता की कुंजी है, इसी से मोक्ष प्राप्त होता है-सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले

मुजफ्फरनगर। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा ईश्वरीय मंत्र के दृष्टा ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वाले महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि मनुष्य को हर परिस्थिति में परमब्रह्म का स्मरण करते रहना चाहिए, क्योंकि परमेश्वर का सिमरन ही हर सफलता की कुंजी है, जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं, साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति हो जाती है।
महाराज ने कहा कि परमेश्वर को याद करते हुए मनुष्य अपने जीवन में किसी भी स्थिति का सामना कर सकता है। सभी को बुरे लोगों और बुरे विचारों वाले लोगों की संगति छोड़कर बुद्धिमान और सज्जन लोगों से मित्रता करनी चाहिए। सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वाले ने कहा कि सज्जन लोगों की संगति में ही मनुष्य दिन-रात धर्म और पुण्य के काम कर सकता है। आज के समय में इस स्वार्थ भरे संसार में कोई किसी का सच्चा मित्र नहीं बन सकता।
समय आने पर हर कोई साथ छोड देता है, लेकिन धर्म कभी भी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता। सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वाले ने कहा कि जब कोई भी अन्य मनुष्य व वस्तु तुम्हारा साथ नहीं देते, तब तुम्हारे द्वारा किए गए धर्म व पुण्य के काम ही तुम्हारी मदद करते हैं और हर परिस्थिति में मददगार साबित होते हैं। महाराज ने कहा कि हमें सभी धर्मों व जातियों का सम्मान करते हुए सद्भावना रखनी चाहिए, तभी समाज में शांति स्थापित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button