Uncategorized

मुजफ्फरनगर में धू-धूकर जला हाईवे पर खड़ा ट्रक,चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर खड़े खोई से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगता देख उसमें बैठे चालक और परिचालक कूदकर बाहर आ गए। धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। धू-धू कर जलते ट्रक को देखने वालों की हाईवे पर भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दिल्ली सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना के समीप राधिका बैंक्विट हॉल के सामने खोई से भरा हुआ ट्रक खड़ा था। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार रविवार अपराहन 3:00 बजे के करीब अचानक ट्रक के इंजन से आग निकलना शुरू हो गई। ट्रक में बैठे चालक और परिचालक को जैसे ही आग की जानकारी हुई तो उन्होंने ट्रक से छलांग लगा दी। ट्रक इंजन में लगी आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया। ट्रक से निकलती लपटों से दहशत फैलने लगी। जिसके बाद हाईवे पर चल रहे वाहनों को रोक दिया गया। ट्रक में लगी आग देखने के लिए हाईवे के चारों ओर भीड़ जमा हो गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार ट्रक में लदी खोई आग नहीं पकड़ पाई। लोगों का कहना है कि यदि खोई आग पकड़ लेती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। चालक और परिचालक सुरक्षित पाए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान का कहना है कि फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि ट्रक में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button