मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से लूट,मोतीमहल में अज्ञात लुटेरे ने सोने की पांच अंगूठियां छीनी, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोतीमहल में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात घटी। शर्माजी ज्वैलर्स के मालिक सर्राफा व्यापारी से अज्ञात लुटेरे ने सोने की पाँच अंगूठियां छीनकर फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सर्राफा व्यापारी ने घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की, जबकि आसपास के व्यापारियों में भी रोष देखा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button